करियर
टोक्यो विश्वविद्यालय में पढ़ेंगे सुपर 30 के कुणाल
पटना| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान ‘सुपर 30’ के छात्र कुणाल कुमार टोक्यो विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। इस समय आईआईटी गुवाहाटी में द्वितीय वर्ष के छात्र कुणाल का टोक्यो विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए चयन हो गया है। ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार ने सोमवार को बताया कि टोक्यो विश्वविद्यालय कुणाल को इंजीनियंरिंग के तीसरे वर्ष में सीधे दाखिला देगा।
उन्होंने बताया, “कुणाल बेहद गरीब परिवार से है। कुछ वर्ष पूर्व जब सुपर 30 के लिए उसका चयन किया गया था तब सामान्य शिक्षा के लिए भी उसके परिवार के पास संसाधन नहीं थे। सुपर 30 के प्रयास और उसकी मेहनत से उसका जीवन बदल गया।”
इससे पहले, सुपर 30 के एक और छात्र अभिषेक गुप्ता का भी टोक्यो विश्वविद्यालय में चयन हो चुका है। आईर्आटी की प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद टोक्यो विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में उसको नामांकन मिला है।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व आनंद के जापान दौरे के क्रम में टोक्यो विश्वविद्यालय ने भारत के गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद का भरोसा दिलाया था। टोक्यो विश्वविद्यालय के जापान में प्रतिनिधि याशीनो हरोशी ने बाद में पटना आकर सुपर 30 का दौरा भी किया था।
हरोशी ने कहा था कि विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष भारत से दो छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए चयनित करेगा। चयनित छात्रों का पूरा खर्च टोक्यो विश्वविद्यालय वहन करता है।
करियर
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी अपने बच्चा का पहली से लेकर 12वीं तक किसी भी क्लास में एडमिशन कराना चाहते हैं तो प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें। केवीएस ने हाल ही में कक्षा 1 प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक नया पोर्टल लॉन्य किया है। जिसपर जाकर आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए केवीएस के पॉर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें। यहां से आप अपने बच्चे का आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2024 रखी गई है जबकि कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2024 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वहीं कक्षा 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10वीं का रिजल्ट आने के 10 दिन बाद शुरू होगी। वहीं केवीएस कक्षा 1 की पहली चयन सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी।
अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरी सूची 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। बता दें कि केवीएस ने फरवरी तक सभी नए खुले केंद्रीय विद्यालयों को कक्षा 1 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन ओएलए पोर्टल के माध्यम करने के निर्देश दिए थे जबकि अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के निर्देश दिए थे।
अगर आप भी अपने बच्चे का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है. इसमें भारतीय सिम कार्ड के साथ एक वैध मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक वैध ईमेल आईडी, बच्चे की एक डिजिटल तस्वीर या स्कैन की गई फोटो, जिसका आकार 256KB होना चाहिए। फोटो JPEG फॉर्मेट में होना जरूरी है. इसका अधिकतम फाइल आकार 256KB की JPEG या PDF प्रारूप में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन की गई एक प्रति भी जरूरी है. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, माता-पिता का पूरा विवरण होना आवश्यक है।
-
नेशनल3 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
खेल-कूद3 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान