Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

टॉयलेट में छुपा बैठा था दरिंदा, रेप नहीं कर पाया तो रेत दिया लड़की का गला

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां अधारताल थाना क्षेत्र के बजरंग बाड़ा नेता कॉलोनी में 12 वर्षीय लड़की से टॉयलेट में रेप की कोशिश की गई। लड़की के विरोध करने पर दरिंदे ने बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से  आरोपी फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 5 बजे प्रिया की सहेली ज्योति ठाकुर ने जगाया।  प्रिया टॉयलेट में गई। वहां पहले से इंतजार कर रहे दरिन्दे ने प्रिया से रेप करने कोशिश की। रेप करने में नाकाम होने पर दरिन्दे ने चाकू से उसका गला रेत दिया। कुछ देर बाद जब ज्योति अंदर गई, तो देखा कि प्रिया टॉयलेट में पड़ी हुई थी।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रिया के गले से खून निकल रहा था। ज्योति ने तुरंत प्रिया के माता-पिता को सूचना दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा और सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी सरकार द्वारा बनाए गए कड़े कानून के बाद भी चौंका देने वाले आंकड़े सामने आते रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीते एक साल में 4527 महिलाओं के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। यानी यहां हर रोज करीब 12 महिलाओं की इज्जत लूट जाती है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending