Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

” टीवी चैनलों” के माध्यम से प्रचार पर यकीन रखते हैं सलमान

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सुपरस्टार सलमान खान फिल्म के प्रचार के लिए रणनीति बनाने की बजाय टेलीविजन चैनलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाकर उसका प्रचार करने में यकीन रखते हैं। सलमान (49) ने फिल्म मार्केटिंग से संबंधित अपने ये विचार यहां मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाई’ के प्रचार से जुड़े एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से कोई रणनीति नहीं होती। फिल्म की टीम हमें प्रचार करने जाने के लिए कहती है और हम यह करते हैं। पहले सिर्फ ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) और दूरदर्शन था, तो फिल्म का प्रचार करना आसान था। प्रचार करने में महज एक घंटा लगता था।”

सलमान ने यहां संवाददाताओं को बताया, “लेकिन अब कई चैनल तथा अखबार हैं। यदि एक को भी छोड़ते हैं तो वे नकारात्मक खबरें दिखाने लगते हैं। इसलिए हम हर जगह जाने तथा फिल्म और इसकी कहानी के बारे में लोगों को बताने की कोशिश करते हैं।”‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को रिलीज हो रही है।

 

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending