Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के बेटे राजेश्वर राव का निधन

Published

on

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पी.वी.राजेश्वर राव, राजेश्वर राव का निधन, ऑल इंडिया रेडियो

Loading

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पी.वी.राजेश्वर राव, राजेश्वर राव का निधन, ऑल इंडिया रेडियो

                 पी.वी.राजेश्वर राव

हैदराबाद | पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के बेटे पी.वी.राजेश्वर राव का यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने कहा कि राजेश्वर राव ने यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

नरसिम्हा राव के मंझले बेटे राजेश्वर सन् 1991 में आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के महासचिव बने। उस वक्त उनके पिता प्रधानमंत्री थे। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक राजेश्वर 1996 में सिकंदराबाद सीट से सांसद चुने गए, लेकिन 1998 में वह लोकसभा चुनाव हार गए। राजेश्वर राव प्लेबैक सिंगर बनना चाहते थे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो तथा टेलीविजन पर सुगम संगीत भी पेश किया।

कृषि तथा व्यापार में भी उनकी रुचि थी। वह सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेते थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, राज्य कांग्रेस प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी तथा अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending