Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्वरा हैं प्रतिभाशाली : सलमान खान

Published

on

मुंबई, सुपरस्टार सलमान, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनय की प्रशंसा, फिल्म 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'

Loading

मुंबई| सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनेत्री पूर्ण रूप से प्रतिभाशाली हैं। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान की छोटी बहन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव चैट के दौरान ‘दबंग’ अभिनेता ने एक उपयोगकर्ता के पूछे जाने पर स्वरा की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा, “स्वरा प्रतिभाशाली हैं।” फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद एक साथ काम किया है। फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending