Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘टाइटेनिक हिमशिला’ की तस्वीर होगी नीलाम

Published

on

'टाइटेनिक हिमशिला' की तस्वीर, नीलाम, वर्ष 1912 में टाइटेनिक जहाज, प्रिंज अडलबर्ट जहाज

Loading

वाशिंगटन| वर्ष 1912 में टाइटेनिक जहाज के डूबने का कारण बनी हिमशिला की एक श्वेत श्याम तस्वीर नीलामी के लिए तैयार है। हिमशिला से टकराने के बाद टाइटेनिक के डूबने के कई घंटों बाद अगले दिन सुबह 15 अप्रैल 1912 को प्रिंज अडलबर्ट जहाज के मुख्य प्रबंधक ने शांत समुद्र के बीच हिमशिला की यह तस्वीर ली थी। सीएनएन की खबर के मुताबिक प्रिंज अडलबर्ट के आने तक टाइटेनिक डूब चुका था और मुख्य प्रबंधक इस दुर्घटना से अनभिज्ञ था। तस्वीर के साथ मुख्य प्रबंधक का लिखा एक नोट इसे खास बनाता है जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें हिमशिला पर लाल पेंट स्पष्ट दिखाई दे रहा था जो कि किसी जहाज के टकराने के कारण बना प्रतीत हो रहा था।

तस्वीर कई दशकों तक टाइटेनिक के स्वामित्व वाली कानूनी कंपनी ‘व्हाइट स्टार लाइन’ की दीवारों पर टंगी रही जो 2002 में बंद हो गई। अब कंपनी के चार प्रतिभागियों ने नोट के साथ तस्वीर को नीलाम करने का फैसला किया है। नोट और तस्वीर के लिए हेनरी एलड्रिज और सन नीलामीकर्ता ब्रिटेन ने दस से 15 हजार पाउंड का विक्रयपूर्व अनुमान दिया है। नीलामी 24 अक्टूबर को तय की गई है। टाइटेनिक अपनी पहली यात्रा में अटलांटिक को पार करते हुए हिमशिला से टकरा गया था। 2,200 यात्रियों और चालकदल को ले जा रहे इस जहाज दुर्घटना में 1,517 लोगों की की मौत हो गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending