Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड : नक्सल प्रभावित 6 जिलों में 62 फीसदी मतदान

Published

on

Loading

रांची| झारखंड में नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के बीच विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को लगभग 62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रथम चरण के तहत राज्य के नक्सली प्रभावित छह जिलों के 81 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुए। तीस लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 18 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने दिल्ली में कहा कि 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 61.92 फीसदी मतदान हुआ।

उन्होंने कहा कि 2009 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 58 फीसदी मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान के बहिष्कार के बावजूद खासा मतदान देखा गया। मतदान के लिए युवा व बुजुर्ग सभी कतार में खड़े दिखे। रांची में एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “सर्वाधिक मतदान भवनाथपुर में 69.6 फीसदी, जबकि सबसे कम चतरा में 53.85 फीसदी हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।” पहले चरण के तहत 199 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला इलेक्टॉनिक मतदान मशीन में बंद हो गया है। पहले चरण के लिए कुल 3,939 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

राज्य के 263 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई। 1,752 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 1,104 को संवेदनशील घोषित किया गया था। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 12-12 सीटों पर किस्मत आजमाया, जबकि कांग्रेस सात तथा इसके गठबंधन साझेदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा।

इस चरण में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के.एन. त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री एवं जनता दल (युनाइटेड) उम्मीदवार सुधा चौधरी मुख्य दावेदार थे। आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा में एक जनसभा के दौरान झारखंड के लोगों को प्रदेश के विकास के लिए आश्वस्त किया।  प्रदेश की जनजाति आबादी के बीच पहुंचे मोदी ने कहा, “जहां भी जनजातियों की आबादी है, भाजपा वहां सरकार बना रही है।”

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में जनजातियों की आबादी है और यहां भाजपा की सरकारें बनी हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड एक विकसित राज्य बन सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों, खनिज, भूमि तथा खदानों से भरपूर है। झारखंड में मोदी की यह दूसरी जनसभा थी।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending