Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड : जमशेदपुर में 2 समुदायों के बीच झड़प, कफ्यू लागू

Published

on

Loading

रांची| झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में कर्फ्यू मंगलवार रात लागू किया गया। घटना जमशेदपुर के गांधी मैदान इलाके में सोमवार शाम की है, जहां एक युवती द्वारा दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

घटना के विरोध में सोमवार को कुछ लोगों ने टायर जलाया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर दोनों समुदाय के लोग हिंसक गतिविधियों पर उतर आए और वाहनों को फूंक डाला।सोमवार को शहर में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी, लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यहां कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया।मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। जमशेदपुर दास का गृह नगर है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending