Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जॉली एलएलबी’ के तमिल रीमेक से जुड़ी ऐश्वर्या राजेश

Published

on

Loading

फिल्म ‘काका मुत्तै’ से चर्चित हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ‘जॉली एलएलबी’ के तमिल रीमेक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने  बताया, “फिल्म में ऐश्वर्या महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह जल्द ही इससे जुड़ जाएंगी।”

शुरुआत में फिल्म निर्माता, मॉडल से अभिनेत्री बनी अक्शा गौड़ा को यह भूमिका देना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने ऐश्वर्या को चुनने का फैसला किया।

तमिल रीमेक आई. अहमद द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इसमें उदयनिधी स्टालिन वकील का किरदार निभाएंगे, जो अरशद वारसी ने निभाया था।

फिल्म में हंसिका मोटवानी, प्रकाश राज और राधा रवि भी प्रमुख भूमिका में होंगे।

प्रकाश राज बोमन ईरानी की भूमिका निभाएंगे, जबकि राधा रवि सौरव तिवारी की भूमिका में नजर आएंगे।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending