Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय ‘जॉली एलएलबी 2’ में वकील के रूप में नजर आएंगे

Published

on

अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' में वकील के रूप में नजर आएंगे

Loading

अक्षय 'जॉली एलएलबी 2' में वकील के रूप में नजर आएंगेमुंबई| अक्षय कुमार 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की अगली कड़ी में वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना लुक साझा किया।

एक हास्यचित्र के माध्यम से अभिनेता को सोमवार को अपने लुक के बारे में पता चला। चित्र में अक्षय चिंताग्रस्त मुद्रा में दिख रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। ‘जॉली एलएलबी 2’! यह है जजमेंट डे 10 फरवरी, 2017!”

अक्षय को वकील की पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिसमें मूंछों के साथ उनके माथे पर एक लाल टीका है।

अगला सीक्वल कथित तौर पर लखनऊ और वाराणसी में शूट की जाएगी।

2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। यह एक संघर्षरत वकील की कहानी है। जो एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending