Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिम्बाब्वे : तस्करी के लिए जा रहे 173 किलोग्राम हाथीं दांत जब्त

Published

on

Loading

हरारे। जिम्बाब्वे की वन्यजीव एजेंसी ने सोमवार को कहा कि सप्ताहांत पर हरारे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के लिए जा रहे 43,000 डॉलर मूल्य के 173 किलोग्राम हाथी दांत जब्त कर लिए गए।

जिम्बाब्वे पार्क्सह एंड वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट अथॉरिटी की प्रवक्ता कैरोलीन वाशाया मोया ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हांथी दांत तस्करी के मामले में तीन स्थानीय और एक माली के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हांथी दांत सिंगापुर को तस्करी किए जाने वाले थे।

उन्होंने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि हमारा प्रशासन तस्करी के लिए जा रहे सामान पकड़ने में सफल रहा है।” हवांगे नेशनल पार्क के कुछ अधिकारी हाल ही में तस्करी के लिए ले जा रहे हांथी दांत के साथ गिरफ्तार किए गए थे, हालांकि तब जब्त किए गए हांथी दांत की मात्र का खुलासा नहीं किया गया था।

वाशायो मोयो के अनुसार जिम्बाब्वे में हांथी दांत की तस्करी के मामले में पहली बार किसी नेशनल पार्क के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। जिम्बाब्वे में अफ्रीकी हाथियों के घने प्रवास वाले आखिरी कुछ जगहें बची हुई हैं, जिनमें अनुमानत: एक लाख हाथियों की आबादी निवास करती है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending