Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति का निधन

Published

on

Loading

टोक्यो| दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान के साकारी मोमोई का मंगलवार को निधन हो गया। वह 112 साल के थे। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। मोमोई का निधन पांच जुलाई को टोक्यो के एक अस्पताल में किडनी खराब होने की वजह से हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मोमोई टोक्यो के पास सैटामा शहर में रहते थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अगस्त 2014 में उन्हें दुनिया का सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति घोषित किया था।

जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, मोमोई के निधन के बाद अब जापान के नागोया स्थित मोरियामा-कु में रहने वाले 112 वर्षीय यासुतारो कोइडे जापान के सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति हैं।

इससे पहले अप्रैल महीने में दुनिया की सर्वाधिक वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का 117 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह जापान के ओसाका की रहने वाली थीं।

अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सीधे तौर पर सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। इमरान ने दावा करते कहा है कि पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है।

इमरान खान ने कहा कि देश की स्थिति इतनी भयावह है कि उनके जैसा नेता जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जेल में रखा गया है। ब्रिटेन के ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से लिखे गए एक स्तंभ में क्रिकेटर से नेता बने 71-वर्षीय खान ने अपने पिछले दावे को दोहराया कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी हुआ तो इसके लिए सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहा देश “खतरनाक चौराहे” पर है और सरकार “हंसी का पात्र” बन गई है। उन्होंने लिखा है, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे। अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है।” उन्होंने कॉलम में लिखा है, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है, तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है। मैं गुलामी के बजाय मौत को प्राथमिकता दूंगा।’’ इमरान खान ने चेतावनी दी कि देश उसी रास्ते पर चल रहा है, जिस पर वह 1971 में चला था, जब उसने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) खो दिया था।

 

Continue Reading

Trending