Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने विज्ञापनों में दिखाया भारतीय शहरों का प्रदूषण

Published

on

Loading

पेइचिंग। चीन ने अपने नागरिकों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से आगाह करने के लिए विज्ञापन जारी किए हैं जिनमें मुंबई और इलाहाबाद समेत कई शहरों के बिगड़ते पर्यावरण का उदाहरण दिया है। चीन ने इन शहरों के पर्यावरण मुद्दों को दिखाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर विज्ञापन लगवाए हैं।

चीन खुद भी दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश है। इसके बावजूद चीन ने अपनी जनता को क्लाइमेट के असर के बारे में चेताने के लिए वांगफुजिंग सिटी और सेंट्रल एरिया में लोगों का ध्यान प्रदूषण के खराब असर के प्रति खींचने के लिए विज्ञापन लगाए हैं।

एक ऐड में कहा गया है कि मुम्बई में समुद्र तट प्लास्टिक के कूड़े से ढंके हैं। किशोरों के पास कूड़े के इन ढेरों पर क्रिकेट खेलने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। इस ऐड में एक बच्चा तट पर कूड़े के ढेर पर खेल रहा हैं। दूसरा ऐड इलाहाबाद के संदर्भ में है जिसमें एक तस्वीर है जिसमें चार लोग रेतीले तूफान का सामना करते हुए ‘गंगा बचाओ’ अभियान के लिखे हुए नारे की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापनों पर अंग्रेजी और चीनी भाषाओं में संदेश लिखे गए हैं। प्लास्टिक के कचरे और रेत की आंधी को दिखाकर पर्यावरण के समक्ष चुनौतियों को दर्शाया गया है। साथ ही इनका सामना करने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending