Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जाटों ने हरियाणा सरकार से वार्ता का प्रस्ताव ठुकराया, आंदोलन जारी

Published

on

Loading

चंडीगढ़। आंदोलनकारी जाट नेताओं ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद सबकी नजरें शनिवार को उस बैठक पर टिक गईं हैं, जिसमें जाट नेता आंदोलन के अगले कदम पर निर्णय लेंगे। जाट आंदोलन 29 जनवरी से शुरू हुआ है। इसे 20 दिन पूरे हो चुके हैं।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एआईजेएएसएस) के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समुदाय अपने अगले कदम के बारे में शनिवार को फैसला करेगा।

एआईजेएएसएस ने बीते साल जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के साल पूरे होने पर 19 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है।

मलिक ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मोहम्मद अकील ने बातचीत की अपील की है। एडीजीपी अकील खट्टर सरकार द्वारा जाट नेताओं के साथ बातचीत के लिए गठित वरिष्ठ अधिकारियों की पांच सदस्यीय समिति में शामिल हैं।

मलिक ने खट्टर सरकार पर आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जाट अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेंगे।

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को उपायुक्तों का मार्गदर्शन करने और उनकी मदद के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को आठ जिलों में तैनात किया है। यह फैसला जाट आंदोलन के मद्देनजर लिया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending