Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जल्द हो सकती है धर्मेद्र के कंधे की सर्जरी

Published

on

मुंबई,दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र,सर्जरी, अदाकारा हेमा मालिनी,स्वास्थ्य,सेकेंड हैंड हसबैंड

Loading

मुंबई | दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र जल्द ही अपने कंधे की सर्जरी करा सकते हैं। धर्मेद्र की पत्नी और अदाकारा हेमा मालिनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धर्मेद्र के स्वास्थ्य के बारे में हेमा ने बताया, उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है, लेकिन कुछ आवश्यक चिकित्सकीय उपचार करवाने जरूरी है।

हेमा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “धरम जी के बारे में अपडेट। वह हमेशा थकान महसूस करते हैं, इसलिए वह रक्त परीक्षण और कंधे के दर्द के परीक्षण के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “उनके रक्त में हीमोग्लोबीन की मात्रा थोड़ी कम थी, इसलिए वह एनिमिक हैं। अब वह देखरेख में हैं। कुछ दिन में उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। प्रार्थना है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।”

सूत्रों के मुताबिक, ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ की शूटिंग मे दौरान उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हेमा और धर्मेद्र की दो बेटियां- एशा और अहाना हैं। ‘शोले’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर धर्मेद्र की पहली शादी से दो बेटे सन्नी और बॉबी देओल हैं। धर्मेद्र की बेटी ईशा ने भी ट्विटर पर संदेश भेजे।

ईशा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “खयाल रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरे पिता स्वस्थ और ठीक हैं।” पिछले कुछ सालों में ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘अपने’ जैसी फिल्मों के लिए धर्मेद्र को सराहा गया है। धर्मेद्र आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘डबल दी ट्रॉबल’ में नजर आए थे

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending