Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जलवायु परिवर्तन से निपटने में राह दिखा सकता है भारत’

Published

on

नई-दिल्ली,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी,भारत-जलवायु-परिवर्तन,ट्वीट,पृथ्वी-दिवस,संस्कृति

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने में विश्व को राह दिखा सकता है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में यह बात कही। उन्होंने लिखा, “पर्यावरण की देखभाल हमारे स्वभाव का अहम हिस्सा है। भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने में राह दिखा सकता है।”

मोदी ने कहा, “पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को साफ, हरित रखने और स्थायी विकास की तरफ ध्यान देने में हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का बिल्कुल उपयुक्त अवसर है।” उन्होंने कहा, “हम ऐसी संस्कृति से ताल्लुक रखते हैं जो ‘धरती हमारी माता और हम उसके बच्चे हैं’, के मंत्र में विश्वास करता है।” पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending