Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी

Published

on

Loading

जम्मू| पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शनिवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के परगवाल और काना चक इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”

अधिकारी ने बताया, “उन्होंने स्वचालित हथियारों तथा भारी मशीनगनों से गोलीबारी की। हमने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।”

दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू होने से पहले बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के पल्लनवाला इलाके में एक बम को निष्क्रिय किया।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending