Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला : शहीद के परिजनों को सही जानकारी नहीं

Published

on

Loading

लखनऊ| छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट बी.एस. वर्मा के परिजनों का आरोप है कि न तो सुकमा पुलिस और न ही कानपुर जिला प्रशासन उन्हें कोई जानकारी दे रहा है। जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाडेपुर गांव में सुकमा में शहीद डिप्टी कमांडेंट बी.एस. वर्मा का परिवार रहता है। इन्हें सोमवार शाम छह बजे जानकारी मिली की वह नक्सली हमले में शहीद हो गए हैं। इसके बाद परिवार लगातार सुकमा पुलिस से संपर्क कर रहा है, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से भी अब तक वर्मा के परिवार को सांत्वना देने के लिए सम्पर्क नहीं किया गया है।

परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम छह बजे वर्मा के मौत की जानकारी मिल गई थी। तब से कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा। सुकमा पुलिस के अधिकारी और कानपुर जिला प्रशासन कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह के सुकमा पहुंचने के बाद ही पार्थिव शरीर भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending