Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में भूस्खलन में 141 लापता

Published

on

Loading

बीजिंग, 24 जून (आईएएनएस)| चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद कम से कम 141 लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माओशियान काउंटी के जिनमो गांव में सुबह करीब छह बजे पहाड़ का एक हिस्सा ढहने से करीब 40 से अधिक घर ध्वस्त हो गए।

भूस्खलन के कारण एक नदी का दो किलोमीटर का हिस्सा बाधित हो गया और 1600 मीटर सड़क भी धंस गई।

सिचुआन प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता तांग लिमिन के अनुसार, प्रांतीय सरकार ने उच्चतम स्तर पर आपदा राहत कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत घटनास्थल पर 300 से अधिक बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending