Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने जर्काता-बांडुंग रेलवे में मदद की पेशकश की

Published

on

Loading

जकार्ता। चीन ने इंडोनेशिया के पहले तेज-रफ्तार रेल परियोजना के लिए मदद की पेशकश की। यह परियोजना राजधानी जकार्ता और बांडुंग को आपस में जोड़ेगी। यह जानकारी बुधवार को कूटनीतिक सूत्रों से मिली।

इंडोनेशिया को रेल परियोजना में मदद का प्रस्ताव चीन के राष्ट्रीय सुधार एवं संशोधन आयोग के प्रमुख शु शाओशी ने दिया, जो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विशेष दूत के रूप में रविवार को इंडोनेशिया के दौरे पर पहुंचे थे।

शाओशी ने अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे में राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मुलाकात की।

इंडोनेशिया में चीनी दूतावास से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शाओशी ने विडोडो को बताया कि इंडोनेशिया में तेज रफ्तार रेल परियोजना के निर्माण एवं विकास को प्रोत्साहन देने के क्षेत्र में चीन परियोजना के माध्यम से इंडोनेशिया के साथ अनुभव साझा करने का इच्छुक है।

चीन की तेज रफ्तार रेल प्रौद्योगिकी बेहद विकसित है और चीन 17,000 किलोमीटर लंबी तेज रफ्तार रेल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है, जो विश्व का 55 फीसदी है।

शाओशी ने कहा कि चीन तेज रफ्तार रेल डिजाइन, निर्माण, संचालन एवं उपकरण के लिए पूरी प्रणाली बना चुका है और यह आईएसओ की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम है।

इंडोनेशिया ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह जकार्ता-बांडुंग तेज रफ्तार रेलवे के लिए खुली बोली रखेगा, इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 40 मिनट रह जाएगी, जबकि इस समय यात्रा में तीन घंटों का समय लगता है।

सूत्रों के मुताबिक शाओसी ने इंडोनेशिया को परियोजना की संभावित अध्ययन रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि प्रस्तावित परियोजना में जकार्ता एवं बांडुंग के बीच तेज रफ्तार रेल के आठ पड़ाव होंगे और रेल की गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

सूत्रों के मुताबिक, इंडोनेशिया के आर्थिक समन्वय मंत्री सोफयान जलील ने कहा कि इंडोनेशिया, चीन के प्रस्ताव का अध्ययन करेगा और इस मसले पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र सलाहकार की नियुक्ति करेगा।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending