Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन के झेजियांग पहुंचा तूफान चान होम

Published

on

बीजिंग,चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान,'चान होम',एक लाख लोगों को सुरक्षित निकाल,राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र,झेजियांग

Loading

बीजिंग | चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान ‘चान होम’ पहुंच गया है। इससे पहले यहां से लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, कुल 28,764 जहाजों को बंदरगाह पर वापस बुला लिया गया। कई कस्बों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने तूफान के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था। तूफान का केंद्र शुक्रवार रात को पूर्वी चीन सागर में झेजियांग प्रांत से 235 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। एनएमसी के मुताबिक, यह 1949 के बाद झेजियांग में आया सबसे शक्तिशाली तूफान साबित हो सकता है। तूफान की वजह से यातायात बाधित हुआ है। ताइवान से झेजियांग तक नौका मार्ग गुरुवार से ही बंद हैं। लगभग 100 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बस और रेल सेवाएं भी बाधित हैं।`

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending