Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चित्तौड़गढ़ किले में प्रवेश हुआ वर्जित, ‘पद्मावती’ की वजह से लगी रोक

Published

on

Loading

जयपुर| फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध में शुक्रवार को राजस्थान के प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ किले में प्रवेश बंद कर दिया गया। ऐसा दावा किया गया है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

सर्व समाज विरोध समिति के सदस्य रणजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, हमने सुबह 10 बजे से चित्तौड़गढ़ किले के पदन पोल गेट के नाम से पहचाने जाने वाले पहले गेट को बंद कर दिया है। हम किसी को किले में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। यह एक शांतिपूर्ण विरोध है और 6 बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, किले में आने वाले पर्यटकों को वापस जाने के लिए कहा गया।

यहां अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र में औसतन 3,000 से 4,000 से अधिक लोग किले का दौरा करते हैं।

विरोध समिति के सदस्य के.के. शर्मा ने कहा, हमने विरोध शुरू किया है और लगभग 400-450 लोग गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। दिन चढ़ने के साथ-साथ संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या 250 से ज्यादा नहीं है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि चित्तौड़गढ की रानी पद्मिनी या पद्मावती के जीवन पर आधारित फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए।

समिति के अन्य सदस्य ने दावा किया, यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार है जब किले में प्रवेश बंद दिया गया है।

किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस की मौजूदगी है और किले के बाहर बाड़ लगाए गए हैं।

एक ब्राह्मण समूह ने भी फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर खून से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending