Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चंद्रग्रहण ने बहनों को राखी बांधने को दिया 3:30 घंटे से भी कम समय

Published

on

रक्षाबंधन,दीर्घायु ,चंद्रग्रहण,राखी, 

Loading

रक्षाबंधन भाई-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं।

इसके बदले भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। यह त्यौहार हमारे यहाँ श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। लेकिन इस बार चंद्रग्रहण पड़ने के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए साढ़े तीन घंटे से भी कम का समय मिल पा रहा है।

सोमवार सुबह भद्रा के चलते बहनें साढ़े 10 बजे से पहले राखी नहीं बांध सकेंगी। तो चंद्रग्रहण का सूतक लगने से दोपहर 1:52 बजे के बाद राखी नहीं बांध सकती।

आचार्य प्रदीप के अनुसार 7 अगस्त उद्या में पूर्णिमा तिथि रहेगी। भद्रा रविवार रात 10 बजे के बाद लगेगी, जो सोमवार 10:30 बजे तक रहेगी। भद्रा खत्म होने के बाद ही राखी बाँधी जा सकेगी।

रात 10:52 बजे चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। इसका सूतक दोपहर 1:52 बजे के बाद शुरू हो जाएगा। सूतक काल में रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता।

इस प्रकार भद्रा ख़त्म होने के बाद और सूतक शुरू होने से पहले तीन घंटे 22 मिनट के दौरान ही राखी बाधी जा सकती है।

आचार्य जी के अनुसार सूतक के दौरान राखी बांधने से, बांधने वाले और बंधवाने वाले दोनों को सूतक दोष लग जाता है।जो शुभ नहीं माना जाता है।

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष: सुख में वृद्धि, धन, प्रतिष्ठा और चतुर्दिक लाभ होगा

वृष: मान-सम्मान को लेकर सचेत रहे। विवाद से बचे

मिथुन: आवेग-गुस्से में आकर कोई निर्णय न ले, कष्ट कारक

सिंह: धन,मान,सम्मान और सुख में वृद्धि होगी। पदोन्नति

कन्या: व्यर्थ चिंता से बचे, सकारात्मक सोच रखे।

तुला: धन में वृद्धि, वाहनलाभ, घर में शुभ कार्य का लाभ

वृश्चिक: स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति का योग, रुका काम होगा

धनु: स्वास्थ्य के साथ सावधानी बरते, वाद–विवाद से बचे।

मकर: दुश्मनों से सावधान रहे। तेज गति से गाड़ी न चलाए

कुंभ: नए रोजगार शुरू करने से बचे। हानि हो सकती है।

मीन: लेखन कार्य में सम्मान, भूमि–भवन से लाभ होगा।

Tag- रक्षाबंधन, चंद्रग्रहण, भद्रा, पूर्णिमा, राखी, भाई-बहन, सूतक

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending