Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

घाना गैस स्टेशन विस्फोट में मृतकों की संख्या 200 हुई

Published

on

Loading

अक्रा | पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना की राजधानी अक्रा में गैस स्टेशन में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 200 हो गई। यह जानकारी आंतरिक मंत्रालय ने दी। अक्रा के नक्रुमाह सर्कल स्थित गोइल फिलिंग स्टेशन में बुधवार रात मूसलाधार बारिश के दौरान विस्फोट के बाद आग लग गई। घाना फायर सर्विस (जीएफएस) ने कहा कि स्टेशन के भूमिगत टैंकों में रखा ईंधन बाढ़ के दौरान बहने लगा और नजदीकी घर में आग लग गई, जिससे स्टेशन में विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य अस्पताल में सबसे अधिक 37 शव रखे गए हैं, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

अभी तक हालांकि, विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई पीड़ितों ने भारी बारिश के कारण गैस स्टेशन में शरण ले रखी थी। शहर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपातकालीन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

आंतरिक मंत्री मार्क वोयोनगो ने घटना को राष्ट्रीय आपदा करार दिया। राष्ट्रपति जॉन द्रामी महामा ने तीन-दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आठ जून से अगले तीन दिन तक झंडा आधा झुका रहेगा। यह घोषणा गुरुवार दोपहर राष्ट्रपति की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद की गई। सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की घोषणा की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending