Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

घंटों चला पॉलिटिकल ड्रामा, महज आधे वोट से जीते अहमद पटेल

Published

on

Loading

अहमदाबाद/नई दिल्ली। गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद साढ़े नौ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की जीत पर खत्म हुआ। कांग्रेस के दो बागियों द्वारा भाजपा नेताओं को मतपत्र दिखाने के बाद जमकर बवाल मचा। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा। आयोग ने दोनों के वोट रद कर दिए।

वहीं, चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी जीत हासिल की। भाजपा के इन दोनों नेताओं को 46-46 वोट मिले। अमित शाह पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगे।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल को 44 वोट मिले जबकि बलवंत राजपूत को 38 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के अपील पर चुनाव आयोग ने दो वोट रद्द कर दिए जिसके बाद 174 वोटों की गिनती हुई। इस वोटिंग में अहमद पटेल को जीत के लिए 43.51 वोट की दरकार थी। अहमद पटेल को इससे महज आधा वोट ज्यादा मिला यानी उन्हें 44 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल कर ली।

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल को पांचवीं बार राज्यसभा पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। 78 साल के अहमद पटेल को यंू ही नहीं कांग्रेस का चाणक्य कहा जाता है। साल 2004 और 2009 में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहमद पटेल की बड़ी भूमिका थी। माना जाता है कि चुनाव जिताने में उन्हीं की रणनीति थी।

इस अहम जीत के बाद पटेल ने ट्वीट किया- ‘सत्यमेव जयते’। उन्होंने इस जीत के लिए कांग्रेस के विधायकों और शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। पटेल ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी चुनाव जीतेगी।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending