Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोहत्या के खिलाफ कानून बनाने की मांग करने वाली याचिका खारिज

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गोहत्या पर रोक लगाने और गोमांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंतनाथ की खंडपीठ ने याचिका को ‘गलत समझ’ पर आधारित बताते हुए खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बताया है कि इस सिलसिले में पहले से ही दिल्ली कृषि पशुधन संरक्षण कानून 1994 मौजूद है। इस कानून के तहत पहले से ही इस तरह के कामों की मनाही है।

जनहित याचिका स्वामी सत्यानंद चक्रधारी ने दायर की थी।

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा, “दिल्ली सरकार के पास पहले से ही दिल्ली कृषि पशुधन संरक्षण कानून है। इसमें कृषि पशुधन की हत्या की मनाही है। इसमें सभी कुछ समाहित है। पहले से ही गोशालाएं मौजूद हैं। पांच गोशालाएं हैं जिनमें 23,000 गायें रह सकती हैं। अभी इनमें 10,000 रह रही हैं। निजी गोशालाएं भी हैं।”

याचिका में कहा गया था कि दिल्ली सरकार जम्मू एवं कश्मीर के रणबीर पैनल कोड जैसा कानून बनाए, जिसमें गाय या ऐसे ही अन्य पशुओं की हत्या पर 10 साल तक कैद की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा गोमांस के आयात-निर्यात और राष्ट्रीय राजधानी में इससे बनी चीजों की बिक्री पर रोक लगाई जाए।

याचिका में बूढ़ी गायों, बैलों, भैंसों के लिए सरकार को गोकुल ग्राम बनाने का आदेश देने की मांग की गई थी। इसमें कहा गया था कि हाल में महाराष्ट्र सरकार ने गोमांस को रखने और बेचने पर रोक लगाने का कानून बनाया है जिसमें इस कानून का उल्लंघन करने वाले को पांच साल कैद की सजा का प्रावधान किया गया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending