Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपने वतन आकर खुश है गीता

Published

on

Loading

इंदौर| पाकिस्तान से 15 साल बाद भारत लौटी मूक-बधिर गीता यहां खुश है, वह इशारों के जरिए अपनी खुशी का इजहार करती है। साथ ही दावा करती है कि उसे अब भी अपना घर और माता-पिता की शक्ल याद हैं। उसे अपने परिवार मिलने का इंतजार है। गीता 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से अपने वतन लौटी है। उसे इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित मूक-बधिर संस्थान में रखा गया है। इस संस्थान में पहुंचने के बाद शुक्रवार को गीता संवाददाताओं से रूबरू हुई।

गीता ने संवाददाताओं के सवालों के इशारों में जवाब दिए और उन इशारों को शब्द दिए संस्थान की संचालक मोनिका पंजाबी ने। गीता ने बताया कि वह यहां आकर खुश है, उसे सभी का स्नेह मिल रहा है। वह पाकिस्तान में जरूर उदास रहती थी, मगर यहां ऐसा नहीं है। अब वह अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहती है।

गीता के परिवार का अब तक पता नहीं चल पाया है। तीन परिवार गीता को अपनी बेटी होने का दावा कर चुके हैं, मगर गीता ने सभी को नकार दिया। अब गीता का कहना है कि उसे अपने घर का पूरा नक्शा (मैप) याद हैं। उसके घर के करीब प्रसूतिगृह, चाय की दुकान और एक पेड़ हैं। साथ ही उसे अपने माता-पिता की शक्ल याद है। जहां उसका घर है, वहां चावल और गन्ने की खेती होती है।

इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी पी. नरहरि ने संवाददाताओं को बताया कि जो भी परिवार गीता को ‘अपनी’ बता रहे हैं, उनका ब्योरा विदेश मंत्रालय को भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक संस्था गीता को अमिताभ बच्चन के एक कार्यक्रम में ले जाना चाहती थी, मगर उसे स्वीकृति नहीं दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन परिवार गीता को अपने परिवार का सदस्य बताने का दावा कर चुके हैं, मगर गीता उन्हें नकार चुकी है। गीता के परिवार को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। उसका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 23 नवंबर को गीता से मिलने इंदौर आने का कार्यक्रम है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending