Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से छत्तीसगढ़ रवाना

Published

on

Loading

लखनऊ| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वह मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जाएंगे, जहां सोमवार को नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 14 जवान शहीद हो गए थे। राजनाथ सिंह लखनऊ के आमौसी हवाई अड्डे से बीएसएफ के विशेष विमान से सुकमा रवाना हुए हैं।

राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में निजी कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए थे। उसी दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ की टीम पर हमले की खबर मिली।

गृह मंत्री सोमवार रात में ही सुकमा जाना चाहते थे, लेकिन रात को कोहरा होने के कारण वहां नहीं जा सके।

उन्होंने कहा की कायर नक्सलियों ने ग्रामीणों को ढाल बनाकर हमला किया, जो ठीक नहीं हैं। नक्सली हिंसा अब सरकार के साथ देश के शांतिप्रिय नागरिकों के लिए तगड़ी चुनौती है। इसके खिलाफ एक मुहिम छेड़कर लड़ाई लड़ी जाएगी, जो नक्सलियों के सफाए तक जारी रहेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending