Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात चुनाव में टिकट को लेकर 35 की सास और 50 साल की बहू में जंग

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर मचा कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। दरअसल इस बार टिकट को लेकर भाजपा के सांसद के घर में घमासान मचा हुआ है। खास बात यह है कि इस झगड़े में 35 साल की सास और 50 साल की बहू आमने-सामने आ गई हैं।

दरअसल भाजपा के पंचमहाल के सांसद प्रभात सिंह चौहान अपनी पत्नी रंगेश्वरी के लिए टिकट चाहते थे, हालांकि पार्टी ने उनकी पत्नी रंगेश्वनी को टिकट ना देकर उनके बेटे प्रवीन कि पत्नी सुमन चौहान को टिकट दे दिया। इस बात को लेकर सांसद ससुर प्रभात सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है।

भाजपा ने पंचमहाल जिले की कलोल सीट पर सांसद प्रभात सिंह की 50 साल की बहू सुमन को टिकट दिया है। इसके साथ ही उनके परिवार में ड्रामा शुरू हो गया है। सांसद की 35 साल की पत्नी रंगेश्वरी इससे भडक़ी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने भी इसी सीट से टिकट मांगा था।

इसके बाद उन्होंने न केवल इस पर बहू को चेताया बल्कि पति को भी खुली चुनौती दी कि अगर उन्होंने मां का दूध पिया है, तो वह प्रचार करने आकर दिखाएं। रंगेश्वरी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में प्रभात सिंह को चैलेंज किया था। बाद में यह पोस्ट हटा ली गई और सुलह होने का दावा किया गया सांसद प्रभात सिंह के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखने की बात भी सामने आई।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending