Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

गुजरात चुनाव परिणाम: बीजेपी सरकार बनाने की ओर

Published

on

Loading


गुजरात में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। मतगणना के रुझानों में भाजपा 182 में से 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

हालांकि मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आई। एक समय ऐसा भी आया, जब कांग्रेस, भाजपा से थोड़ा आगे निकलती नजर आई लेकिन आखिरकार भाजपा ने बढ़त बना ली।

भाजपा के उम्मीदवार 109 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। इसके अलावा चार सीटों पर छोटे दलों के उम्मीदवार या निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकते हैं।

एक अन्य चौंकाने वाले घटनाक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (राजकोट पश्चिम) और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) सीट से पीछे चल रहे हैं।

एक समय ऐसा भी आया, जब कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली और इससे उत्साहित और खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन कांग्रेस का जश्न थोड़े देर ही टिक सका।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है। वहीं, कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखीं। शोभा ओझा ने कहा कि लोग गुजरात में भाजपा के २२ साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending