Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गीता ने किया ऐसा तबाह, भारत को मदद के लिए देने पड़े 10 लाख डॉलर

Published

on

Loading

भारत ने प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा किंगडम को चक्रवाती तूफान गीता से हुई तबाही से उबरने के लिए 10 लाख डॉलर की राहत राशि प्रदान की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र से मिली है।

यूएन ऑफिस ऑफ साउथ-साउथ को-ऑपरेशन (यूएनओएसएससी) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष (आई-यूएनडीपीएफ) की ओर से टोंगा को पांच लाख डॉलर की राहत तत्काल प्रदान की जाएगी और इसके बाद पांच लाख डॉलर और दिया जाएगा।

यूएनओएसएससी ने कहा, “क्षति का आकलन करने के बाद टोंगा की सरकार प्राथमिकताओं व जरूरतों के मुताबिक आई-यूएनडीपीएफ की मदद से पुनर्वास परियोजनाएं तय करेगी।” अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशसन की रपट के अनुसार चौथी श्रेणी के चक्रवाती तूफान से टोंगा में भारी तबाही हुई है।

इस तीव्रता के चक्रवाती तूफान में हवा 225 से 279 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। देश की संसद तूफान से तहस-नहस हो गई और द्वीप-समूह को काफी क्षति हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस ने कहा कि आरंभिक आकलन के मुताबिक टोंगा की 70 फीसदी आबादी इससे प्रभावित हुई है। टोंगा टापू में सबसे ज्यादा तबाही मची है, जहां देश की राजधानी नुकुईलोफा स्थित है।

फिजी के सुवा स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोंगा के प्रधानमंत्री अकिलिसी पोहिवा को सहानुभूति संदेश भेजा। टोंगा के मामलों को भी इसी भारतीय उच्चायोग से देखा जाता है।

ट्विटर पर उच्चायुक्त की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “मोदी ने कहा कि कठिन व विपत्ति के इस क्षण में भारत टोंगा के लोगों के साथ मित्रवत रूप में खड़ा है। उन्होंने अपने संदेश में 10 लाख डॉलर की मदद देने की पेशकश की।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending