Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

गीता का ‘दंगल’ खत्म, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं कर सकी क्वालीफाई

Published

on

Loading

लखनऊ, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| कुश्ती से अधिक ‘दंगल’ फिल्म से शोहरत बटोरने वाली महिला पहलवान गीता फोगट अप्रैल 2018 में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए शनिवार को यहां के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में आयोजित ट्रायल्स में गीता को 57 किलोग्राम वर्ग में पूजा ढांढा ने चित किया। इसके साथ पूजा ने अगले साल होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने भी चयन ट्रायल्स में हिस्सा लिया। वह फ्रीस्टाइल स्पर्धा के लिए 62 किग्रा भार वर्ग में क्वालीफाई करने में सफल रहीं।

साक्षी और पूजा के अलावा गीता की बहन विनेश फोगट (50 किग्रा) तथा बबिता कुमारी (53 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और किरण बिश्नोई (76 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

Continue Reading

खेल-कूद

आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई से होगी कोलकाता की भिड़ंत, जानें आमने-सामने की लड़ाई में कौन है आगे

Published

on

Loading

मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल की 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस बहुत मुश्किल हो चुकी है। उसके सामने होगी केकेआर जो कि छह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका क्वालिफाई करना लगभग तय है।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। एमआई के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 232 है।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

Continue Reading

Trending