Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गाय को घोषित किया जाये राष्ट्रीय पशु : अनिल विज

Published

on

Loading

चंडीगढ़| विभिन्न राज्यों में गोहत्या व गोमांस पर प्रतिबंध और उत्तर प्रदेश के दादरी गांव में गोमांस खाने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या के बाद उठे विवादों के बीच हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ की बजाय गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है।

इस संबंध में उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया और लिखा रॉयल बंगाल टाइगर की जगह गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।विज हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं, जिसने पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद राज्य में सत्ता संभाली। हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस साल मार्च में राज्य में गोमांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि राज्य सरकार का यह फैसला कई लोगों को रास नहीं आया। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे राज्य के गुड़गांव में लोगों को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया, जहां बड़ी संख्या में विदेशी रहते हैं|

अपनी बेबाक टिप्पणियों के कारण विज अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई बार तो उनकी टिप्पणियों के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार को फजीहत तक झेलनी पड़ी। विज ने जुलाई में अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के लिए राज्य की एम्बेसडर नियुक्त करने के मुख्यमंत्री खट्टर के फैसले पर नाखुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस सिलसिले में उन्हें नजरअंदाज किया गया।

विज अंबाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। पिछले साल अक्टूबर में राज्य विधानसभा के चुनाव में पार्टी के बाद राज्य में बनने वाली भाजपा की पहली सरकार में वह भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर का चयन किया गया। उन्होंने खट्टर सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर ट्वीट कर कहा था| कुछ लोग मुझे मेरे काम करने के तरीके से रोकना चाहते हैं लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे। मैं अपने तरीके से काम करता रहूंगा।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending