मनोरंजन वीडियो
गागा ने किया टैटू का वीडियो जारी
पॉप स्टार लेडी गागा ने तस्वीरें साझा करने वाली इंस्टाग्राम पर अपनी टैटू बनवाती हुई वीडियो जारी की। वेबसाइट ‘डेलीमेड डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 28 वर्षीया गागा ने अपने बाएं बगल के पास यह नया टैटू अपने प्रशंसकों के सम्मान में बनवाया है। यह उनका 17वां टैटू है, जो बैंगनी रंग की स्याही से बनाया गया है और लिखा है, ‘मदर मॉन्सटर’।
‘मदर मॉन्सटर’ गागा का उपनाम है। गागा अपने प्रशंसकों को प्यार से ‘लिटिल मॉन्सटर्स’ बुलाती और उन्होंने अपना उपनाम ‘मदर मॉन्सटर’ रखा है।
गागा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह टैटू आर्टिस्ट और अपने दोस्त एरिक गोंजालेज से टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं।
उत्तराखंड
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते युवक ने जीता दिल, देखिये वीडियो
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मज़बूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की सड़क पर आधी रात कंधे पर बैग टांगते हुए बिना किसी की परवाह किये दौड़े जा रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवक के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।
कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया। और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है।
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे। जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे।
युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है, और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है।
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। प्रदीप के जज्बे को देख हैरान रह जाते हैं। ये वीडियो पूरे पहाड़ में जमकर शेयर हो रहा है। जिस पर पहाड़ के लोग प्रदीप के जज़्बे को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे सेना के प्रति लगन और मेहनत से जोड़ रहे हैं।
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
खेल-कूद3 days ago
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल मुख्य टीम का हिस्सा नहीं