Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

गहराया श्रीदेवी की मौत का रहस्य!

Published

on

Loading


बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन का रहस्य गहराता जा रहा है। उनकी मौत के कारणों को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच दुबई पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते सोमवार को दिनभर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई आने का इंतजार होता रहा। अब माना जा रहा है कि यह इंतजार अब मंगलवार तक के लिए टल गया है। शनिवार देर रात श्रीदेवी के निधन का पहला कारण हार्ट अटैक माना गया जो कुछ देर बाद कार्डिक अरेस्ट में बदल गया।

सोमवार दोपहर यही माना जा रहा था और इंतजार सिर्फ इस बात का था कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाए। इसके बाद मुंबई लाकर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाए।दोपहर बाद घटनाक्रम तेजी से बदलना शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर अंग्रेजी भाषा में इस पहली रिपोर्ट को जाली माना गया क्योंकि दुबई पुलिस का सारा काम स्थानीय अरबी में होता है। ‘गल्फ न्यूज’ के ही हवाले से दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की थ्योरी सामने आई जो अरबी भाषा में थी।

इसमें भी कारण दुर्घटनावश बाथटब में डूबना माना गया। हालांकि मेडिकल क्षेत्र के जानकार इन कारणों पर शंका जता रहे हैं।

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending