Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गर्लफ्रेन्‍ड ने प्रेमी के सामने शादी की रखी ऐसी शर्त कि दहल जाए दिल

Published

on

राजधानी, इंसानियत, शर्मसार, हत्या, सुपारी

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अपने मासूम बच्चों की ही हत्या की सुपारी दे डाली।

तीन बच्चों में से उसने एक बच्चे की हत्या भी करवा दी। इससे पहले कि वो अपने दो और बच्चों की हत्या करवा पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़, राजधानी के अमन विहार में रहने वाले धर्मवीर की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस बीच उसका किसी अन्य महिला से अफेयर हो गया।

धर्मवीर महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन इसके लिए उसने धर्मवीर के सामने खौफनाक शर्त रख दी। महिला ने कहा कि वो उससे तभी शादी करेगी, जब वो अपने तीनों बच्चों को रास्ते से हटा देगा क्योंकि शादी के बाद वह उसके बच्चों को नहीं पाल सकती।

महिला के प्यार में पागल धर्मवीर ने इसके बाद अपने तीनों बच्चों की हत्या की साजिश रच डाली। उसने अपने भतीजे संजय को 30 हजार रुपये देकर अपने बच्चों को एक-एक कर मारने की सुपारी दे दी। संजय ने धर्मवीर की बेटी तनीषा की हत्या
कर दी।

दोनों शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन इस बीच एक पड़ोसी को उन पर शक हो गया। उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तनीशा के शव को कब्जे में लेकर धर्मवीर और संजय को गिरफ्तार
कर लिया।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को लगी रईसों की बीमारी, रात में नहीं आती नींद

 

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending