Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गद्दारों ने भगत सिंह को भुला दिया : अन्ना

Published

on

चंडीगढ़,अन्ना-हजारे,शहीद-भगत-सिंह,राजगुरु,सुखदेव,नवांशहर,जालंधर-चंडीगढ़-राजमार्ग

Loading

चंडीगढ़ | सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि देश में कुछ गद्दारों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदानों को भुला दिया है। पंजाब के नवांशहर जिले में भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद अन्ना ने कहा कि इन तीनों शहीदों ने जिस दिन देश के लिए अपनी कुर्बानी दी थी, पूरा देश देख रहा था।

अन्ना ने कहा, “पर कुछ गद्दार लोग भूल गए हैं। जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी, उन्हीं को भूल गए।” हालांकि अन्ना ने गद्दारों में किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने वर्तमान राजनेताओं के संदर्भ में कहा कि वे केवल सत्ता और पैसे के पीछे दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “सत्ता से पैसा, पैसे से सत्ता। इसके पीछे घूम रहे हैं बस।” अन्ना हालांकि आशान्वित दिखे कि कुछ युवाओं को अभी भी इन शहीदों के बलिदान याद हैं और वे उनकी राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ युवा पथभ्रष्ट हो गए हैं और कुछ युवा अभी भी उन्हें याद करते हैं।”

अन्ना जालंधर-चंडीगढ़ राजमार्ग से लगे खटकर कलां पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। खटकर कलां भगत सिंह का ननिहाल रहा था। उन्होंने अपने जिंदगी के कुछ साल इस गांव में बिताए थे। इस गांव में उनके नाना का घर है, जिसे भगतसिंह की याद में एक स्मारक और संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending