Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

खुद कृष्ण बन लड़कियों को बना लेता था गोपियां, ऐसे खुली थी ‘हवसी बाबा’ की पोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अभी वहशी बाबाओं में शामिल राम रहीम, आसाराम बापू, नारायण साईं और फलाहारी बाबा समेत कई बाबाओं का धर्म की आड़ में चला रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ ही था कि अब दिल्ली में एक और हवस के पुजारी बाबा के गंदे धंधे का सच सामने आ गया है।

जी हां। रोहिणी के विजय विहार इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम चलाने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित ने खुद को भगवान् कृष्ण घोषित कर रखा था, लेकिन जब बुधवार को उसके आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर छापेमारी हुई तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने देखने को मिले।

Image result for baba virendra dev dixit

हाईकोर्ट में वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ अर्जी लगाने वाली सीमा शर्मा का आरोप है कि बाबा ड्रग्स लेकर रोजाना 10 लड़कियों के साथ रेप करता था। उसे न्यूड लड़कियों से मालिश करवाने का शौक था।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी खुलासा हुआ है कि इस वहशी बाबा ने 16,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा था। ऐसे में सभी के होश उड़े हुए हैं कि आखिर इस बाबा ने अब तक कितनी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया है।

दिल्‍ली में 'चरित्रहीन' बाबा की खुली कलई, युवतियाें से कराता था मालिश

याचिका दायर करने वाली सीमा शर्मा राजस्थान की महिला उसके आश्रम में अनुयायी बनकर रह चुकी है। उसने अपनी चारों बेटियों को बाबा की भक्ति में उसके आश्रम में ही छोड़ा था, जिसमें एक नाबालिग है। उसने अपनी मां को बताया कि बाबा ने उसके साथ भी रेप किया। महिला और उसके पति ने बाबा पर रेप का केस दर्ज कराया है।

बता दें कि, आरोपी बाबा पर रेप सहित कई धाराओं में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस इन सभी की जांच कर रही है। इसमें पीड़ितों ने कृष्ण अवतार का ढकोसला समेत सारी बातें बताई हैं।

पीड़िताओं के अनुसार आरोपी बाबा हमेशा महिला शिष्यों के बीच ही रहना पसंद करता था। लड़कियों को गोपियां बनाने के लिए बाबा उन्हें संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता था। हाईकोर्ट के निर्देश पर जब महिला आयोग और पुलिस की टीम आश्रम में जांच करने पहुंची तो उन्हें कुछ वीडियो मिले, जिसमें साफतौर से बाबा की काली करतूतों का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आश्रम से कई लड़कियों को सुरक्षित निकाला और दो लोगों को हिरासत में लिया है। आश्रम पर महिलाओं को बंधक बना यौन शोषण के आरोप के बाद एक एनजीओ ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट ने इसे गंभीर बताते हुए मंगलवार को महिला आयोग से जांच का आदेश दिया था।

कार्रवाई के बाद टीम ने बुधवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपी। कार्यवाहक और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने कहा कि यह मामला राम-रहीम के मामले जैसा हो सकता है। इसमें सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को आश्रम में छापा मारने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले छापा मारने पहुंची टीम को अनुयायियों बंधक बना लिया था। टीम ने इसी दायरे में तलाशी ली तो बाबा के अश्लील वीडियो-किताबें, जोशवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले थे।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को नशे के दवा दी जाती थीं। चार मंजिला आश्रम के अंदर बोर्ड पर लिखा था, ‘आपसे कोई पूछे कैसे हो तो बताना-ठीक हैं और खुश हैं। रात में लड़कियां यहां से आती-जाती हैं। यहां देह व्यापार चलता है। उम्र होने के बाद महिलाओं को बाहर निकाल दिया जाता है।

Image result for baba virendra dev dixit

इधर, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार की सुबह दिल्ली पुलिस, महिला आयोग, CWC और DCPCR की टीम आश्रम में पहुंची। वहां महिला डॉक्टरों की एक टीम को भी बुलाया गया है, जो आश्रम में मौजूद महिलाओं और लड़कियों की मेडिकल जांच करेंगी। आश्रम में बंद कुछ महिलाओं और लड़कियों के परिजन भी उन्होंने खोजते हुए पहुंचे हुए हैं।

फिलहाल सीबीआई ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है, और रोजाना इस आश्रम से कई लड़कियों को निकाला जा रहा है।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending