Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘क्वांटिको’ में बेहतरीन कलाकारों का साथ मिला : प्रियंका

Published

on

Loading

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अमेरिकी टेलिविजन शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में मार्सिया क्रोस, ब्लेयर अंडरवुड और ऑन्जैन्यू इलिस जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करके स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। अभिनेत्री ने इन सभी कलाकारों के साथ एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की।

इस फोटो के साथ साझा किए गए संदेश में प्रियंका ने लिखा, “मार्सिया, अंडरवुड और इलिस जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करके बेहतरीन महसूस कर रही हूं। सोमवार को ‘क्वांटिको’ देखना न भूलें।”

प्रियंका जल्द ही आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड जगत में अपने करियर की शुरुआत करेंगी। इसमें ड्वेन जॉनसन और जाक एफरॉन मुख्य भूमिका में होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending