Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

क्रिस मार्टिन प्रधानमंत्री मोदी, केजरीवाल से मिले

Published

on

नई दिल्ली,मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड,कोल्डप्ले,क्रिस मार्टिन,भारतवंशी हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

नई दिल्ली | मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के अगुवा क्रिस मार्टिन और भारतवंशी हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने उनके ‘स्वच्छ भारत’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में कैसे सहयोग करें, इस पर चर्चा की। मार्टिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले। मार्टिन और फ्रीडा ग्लोबल पावर्टी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे थे।

ग्लोबल पावर्टी प्रोजेक्टर इंक के मुख्य परिचालन अधिकारी ह्यूग इवांस ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समय बिताना सम्मान की बात है। भारत, क्षेत्र और दुनियाभर में उनका नेतृत्व कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है। हमने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की प्रगति और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति उनकी स्थायी प्रतिबद्धता पर विचार-विमर्श किया।” एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मार्टिन ने केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 25 मिनट चली। यह पूछे जाने पर कि मार्टिन, केजरीवाल से क्यों मिले? अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में सुर्खियों में रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending