Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

क्यूरिऑसिटी ने खींची सूर्य की तस्वीरें

Published

on

sun

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी नासा के क्यूरिऑसिटी मार्स रोवर ने सूर्य के अन्य पक्ष की कुछ तस्वीरें खींची हैं। सूर्य का यह हिस्सा पृथ्वी से दूर है। मंगल पर मिट्टी के नीचे की चट्टानों (बेडरॉक) की जांच करने और ड्रिल जांच की तैयारी करने के दौरान क्यूरिऑसिटी को सूर्य के अन्य हिस्से में इन बड़े धब्बों का पता चला।नासा अंतरिक्ष मौसम सेवा के मुख्य परियोजना अधिकारी यीहुआ झेंग ने कहा, “सूर्य के अन्य हिस्से में धब्बों का पता चलना अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।”

वैज्ञानिकों के पास अस्थाई तौर पर पृथ्वी से सौर प्रणाली के दूसरी तरफ सूर्य को देखने के अन्य स्रोत नहीं हैं।सूर्य पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने वाले नासा के स्टीरियो-ए अंतरिक्षयान से फिलहाल अस्थाई रूप से संचार नहीं हो सकता। क्यूरिऑसिटी अगस्त 2012 से मंगल पर काम कर रहा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending