Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

कोपा अमेरिका : पेरू ने पराग्वे को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

Published

on

कांस्पसियन,आंद्रे कारिलो, पाउलो गुरेरो,पराद्वे को 2-0 से हराकर,कोपा अमेरिका टूर्नामेंट,प्रतिष्ठित टूर्नामेंट

Loading

कांस्पसियन | आंद्रे कारिलो और पाउलो गुरेरो के गोलों की मदद से पेरू ने शुक्रवार को पराद्वे को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। कारिलो और गुरेरो ने अपनी टीम के लिए दूसरे हाफ में गोल दागे और उसे लगातार दूसरे साल तीसरा स्थान दिलाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अपने इस गोल के साथ गुरेरो टूर्नामेंट में सबसे चार अधिक गोल करने के चिली के एडवडरे वारगास के रिकार्ड की बराबरी कर ली। विश्व फुटबाल के सबसे पुराने और दक्षिण अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को चिली का सामना अर्जेटीना से होगा। यह मै सैंटियागो के इस्तादियो नासियोनाल में खेला जाएगा।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending