Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल के इस शख्स की मदद से भारत लाया गया श्रीदेवी का शव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। बॉलीवुड की इस अदाकारा को अंतिम बार देखने के लिए फैंस का सैलाब सड़को पर उमड़ पड़ा। सभी लोग नम आंखों से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को अंतिम बार देख रहे थे। श्रीदेवी का शव दुबई के शवगृह में था तब उसे वापस भारत भेजने के लिए एक भारतीय ने मदद की।

अशरफ शेरी थामारासरी नाम का यह शख्स केरल का रहने वाला है। अशरफ संयुक्त अरब अमीरात में मरने वाले लोगों के शवों को स्वदेश भेजने में मदद करते हैं। अशरफ ने कर्ज में डूबे श्रमिकों से लेकर अमीरों तक 4700 शवों को दुनिया के 38 देशों तक भेजने में मदद की है।

अशरफ का कहना है कि यह काम वो दुआ पाने के लिए करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब यहां पर किसी शख्स की मौत हो जाती है तो लोगों को शव को वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में पता नही होता है। मैं इंसानियत के नाते लोगों की मदद करता हूं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending