Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

केन्या सरकार समलैंगिकता के खिलाफ

Published

on

KENYA-GAY

Loading

नैरोबी। केन्या के उपराष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा है कि उनकी सरकार समलैंगिक संबंधों को स्वीकृति नहीं देगी क्योंकि यह ईसाई धर्म और मानव स्वभाव के खिलाफ है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। रूटो ने रविवार को नैरोबी में एक चर्च सेवा के दौरान कहा कि हम अपनी श्रद्धा और विश्वास के बचाव में अपने धार्मिक गुरुओं के साथ खड़े रहेंगे।

रुटो ने केन्याई समाज में समलैंगिक संबंधों का विरोध करने वाले धार्मिक संगठनों को सरकार की तरफ से पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन भी दिया। हालांकि पिछले सप्ताह अदालत ने अटार्नी जनरल और नेशनल काउंसिल ऑफ एनजीओ को एक समलैंगिक संगठन, राष्ट्रीय समलैंगिक मनावाधिकार आयोग (एमजीएलएचआरसी) को पंजीकृत करने का आदेश दिया था और कहा था कि संविधान समलैंगिकों के अधिकारों को सुरक्षा देता है। समलैंगिक संबंध 35 अफ्रीकी देशों में गैरकानूनी है।

रुटो ने कहा, “इस देश में समलैंगिकता के लिए कोई जगह नहीं हैं, मैं आपको इसका आश्वासन दे सकता हूं। यह हम वोट पाने के लिए नहीं बल्कि जिसे हम गलत मानते हैं उस काम से बचने के लिए कर रहे हैं।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending