Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

केन्या में 3 संदिग्ध महिला आतंकवादी गिरफ्तार

Published

on

Loading

नैरोबी| केन्या के तटीय शहर मोमबासा में अधिकारियों ने तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावर युवतियों को हिरासत में लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोमबासा काउंटी के कमिश्नर नेल्सन मारवा ने बताया कि तीनों संदिग्ध युवतियों को केन्या-सोमालिया की सीमा पर स्थित एलवाक शहर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अलकायदा से जुड़े सोमालियाई आतंकवादी समूह में शामिल होने के लिए चोरी से सोमालिया जाने की कोशिश कर रही थीं।

गिरफ्तार की गई तीनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान जंजीबार की उम्मुल-खायर सादिर अब्दुल और केन्या की मरियम सैद तथा खादिजा अबूबकर अब्दुलकादिर के रूप में हुई है। तीनों युवतियां विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं, जिनकी उम्र 21 साल से कम है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों को सोशल मीडिया के जरिए अल-शबाब आतंकवादी समूह में शामिल होने का प्रलोभन दिया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending