Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केजरीवाल पर जनसभा के दौरान पत्थर फेंका गया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक जनसभा के दौरान एक युवक ने पत्थर फेंका। पार्टी के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। आप के एक सूत्र ने बताया कि घटना शनिवार शाम घटी, जब अरविंद दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फेंका गया पत्थर हालांकि अरविंद को नहीं लगा, क्योंकि मंच आम लोगों के बैठने की जगह से काफी दूर था। पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और नेबसराय पुलिस थाने ले गई।

घटना के तुरंत बाद अरविंद ने ट्वीट किया, “एक युवक ने आज (शनिवार) देवली में जनसभा के दौरान मुझ पर पत्थर फेंका। भाजपा क्या इतनी डर गई है? हिंसा पर उतर आई है? मैं पत्थर फेंकने वाले युवक के लिए अच्छे की कामना करता हूं।” अरविंद ने ट्विटर पर आगे लिखा, “हमारे ऊपर पत्थर और जूता फेंकने वाले लोगों के प्रति हमारे मन में कोई दुर्भावना नहीं है, हम उन सभी को शुभकामना देते हैं।”

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending