Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल ने किया दिल्ली में शौचालय परिसर का उद्घाटन

Published

on

Loading

केजरीवाल ने किया दिल्ली में शौचालय परिसर का उद्घाटन

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की आज भी शीर्ष प्राथमिकता स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा है। केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली में एक शौचालय परिसर का उद्घाटन किया जिसमें करीब 150 शौचालय हैं। कालकाजी में इस परिसर का उद्घाटन करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, “हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही शहर में करीब 7000 शौचालय बनवा चुकी है और एक हजार और बनने की प्रक्रिया में है।

आप प्रमुख ने कहा, “हमलोगों ने खासकर दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में महिलाओं के लिए करीब 7000 शौचालय बनवाए हैं। इन इलाकों में महिलाएं बहुत सारी समस्याओं का सामना करती हैं। करीब 945 शौचालय अभी और बनाए जाने हैं।”

उन्होंने फरवरी 2015 में सत्ता में आने से पहले आप द्वारा किए गए वादे के मुताबिक मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए तीन-चार वर्षो में पक्के घर बनाने का भरोसा दिया।

केजरीवाल ने कहा, “हमारी सरकार मलिन बस्तियों के पास नए घर बनवाएगी। हमारा प्रयास आपके इलाके में ही आपको नया आवास देने का होगा।”

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार के काम की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हमलोगों ने 106 मुहल्ला क्लीनिक बनाए हैं जहां सारी चिकित्सा सेवाएं मुफ्त में हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य दिल्ली के सभी इलाकों में 1000 और क्लीनिक बनाने का है।”

उन्होंने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम के लिए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है और लगभग सभी विद्यालयों की स्थिति जैसी पहले थी, उससे बहुत अधिक बेहतर हुई है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending