Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल को कॉलर पकड़कर तिहाड़ जेल ले जाऊंगा : कपिल मिश्रा

Published

on

केजरीवाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा, फंड,

Loading

नई दिल्‍ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया। मिश्रा ने दावा किया कि केजरीवाल ने फर्जी लोगों के नाम से पार्टी के लिए फंड लिया। वहीं, मिश्रा ने केजरीवाल पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कपिल ने कहा कि केजरीवाल का कॉलर पकड़कर तिहाड़ जेल भिजवाऊंगा। वहीं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कपिल भी बेहोश हो गए।

केजरीवाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा, फंड,

केजरीवाल सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हजारों पन्नों के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने करोड़ों के लेन देन के बारे में ब्योरा रखा. उन्होंने बताया कि किस प्रकार फर्जी कंपनियों से लेन देन किया गया।

कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी का 2013-14 का खाता दिखाया। कपिल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई।

आम आदमी पार्टी के अकाउंट में 2014-15 में 65 करोड़ रुपये थे, लेकिन पार्टी ने चुनाव आयोग को 32 करोड़ की जानकारी दी। वहीं, वेबसाइट पर 27 करोड़ का चंदा दिखाया गया है। कपिल ने आरोप लगाया कि इस दौरान 461 बोगस एंट्रियां भी मिलीं।

फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा दिया। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्हें इस कंपनी का पता नहीं हैं, जबकि सच ये है कि ये पैसा उनके साथ रहने वाले लोगों की कंपनियों का हैं।

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल पर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि शिवचरण और उनकी पत्नी की कई फर्जी कंपनियां हैं, जिनके जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को काला धन दिया।

कपिल ने दावा किया, ‘ये फर्जी कंपनियां एक चेन में काम कर रही थीं और हवाला का पैसा पार्टी को चंदे के रूप में दिए जा रहे था। कपिल मिश्रा ने दावा किया कि महरौली से आप विधायक नरेश यादव में इसमें शामिल हैं। कपिल ने दावा किया, ‘नरेश यादव की पत्नी ने फर्जी कंपनी में इन्‍वेस्ट किया है। उसी कंपनी से पार्टी को फंड दिया गया।’

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया कि वो ये सभी सबूत सीबीआई को सौंपेंगे। कपिल ने इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। वहीं कपिल मिश्रा की पत्नी ने कहा कि अगर कपिल की तबीयत सही नहीं रही तो वो खुद सोमवार को सीबीआई को ये सबूत देने जाएंगी।

केजरीवाल के करीबी विभव को नोटिस

वाटर टैंकर घोटाले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्रांच) ने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। पूछताछ के लिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है। विभव केजरीवाल के सलाहकार भी हैं। कपिल मिश्रा ने एसीबी से उनके नाम की शिकायत की थी। बता दें कि कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशीष समेत दूसरे कुछ नेताओं की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए थे। कपिल पार्टी नेताओं की विदेश यात्रा की डिटेल्स सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वो अनशन पर बैठे हुए हैं।

 

 

 

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending