प्रादेशिक
केजरीवाल की भोपाल में रैली मंगलवार को
भोपाल | आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल में ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। केजरीवाल इस रैली से मध्यप्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद करेंगे। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाताओं को केजरीवाल के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह साढ़े सात बजे नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचेंगे,
यहां रैली को संबोधित करने के बाद शाम को साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अग्रवाल के मुताबिक, भोपाल की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी और इस परिवर्तन रैली से मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत होगी। इस रैली का आयोजन छोला मैदान में किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 11 वर्ष के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है, नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। भूख, गरीबी, बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़ रही है। कुपोषण से बच्चों की मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जर्जर हैं, स्कूल बंद किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अत्याचार, दुष्कर्म, भ्रूणहत्या जैसे मामलों में देश में सबसे आगे है। यहां की जनविरोधी व्यवस्था को बदलने का शंखनाद केजरीवाल मंगलवार को करेंगे।
अग्रवाल ने बताया कि नोटबंदी देश के इतिहास का आठ लाख करोड़ रुपये का सबसे बड़ा घोटाला है। किस तरह नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को मोदी सरकार फायदा पहुंचा रही है और आम आदमी को लूटा जा रहा है, इसका खुलासा दिल्ली के मुख्यमंत्री यहां की जनता के सामने करेंगे।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक23 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस