IANS News
केआईवाईजी (निशानेबाजी) : मानवादित्य, मनीषा ने ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण
पुणे, 12 जनवरी (आईएएनएस)| राजस्थान के निशानेबाज मानवादित्य राठौर ने खेलो इंडियन यूथ गेम्स-2019 में शनिवार को शिव छत्रपति स्टेडियम स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पुरुषों की अंडर-21 ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तो वहीं मध्य प्रदेश की मनीषा कीर ने महिलाओं की अंडर-21 स्पर्धा में सोना का तमगा हासिल किया। मनीषा ने उन्होंने दिल्ली की कीर्ति गुप्ता को 38-35 के स्कोर से मात दी।
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आप को संभाला। इधर मानवादित्य ने लय हासिल की तो वहीं एशियाई खेल-2018 में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण अपनी लय खो बैठे और चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा के भोवनीश मेनडिराटा और उत्तर प्रदेश के शार्दूल विहान को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
मानवादित्य ने पहले 10 निशानों में सिर्फ पांच में ही सही स्कोर किया लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण जीता।
जीत के बाद इस युवा निशानेबाज ने कहा, “आपके पास दो विकल्प होते हैं- या तो लड़ो या हार मान लो। आप जब अभ्यास में काफी मेहनत करते हैं तो आपका दिल हार मानने को नहीं कहता। आप उसके लिए लड़ते हैं जो आपके लिए सही है। मुझे अपने आप को परखने का समय मिला।”
मानवादित्य ने क्वालीफिकेशन में 125 में से 116 अंक हासिल कर तीसरे स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल24 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय24 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात